तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया, खेल एवम युवा कल्याण मंत्री के रायपुर स्थित निवास में आयोजन किया गया


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - पवन बघेल की रिपोर्ट : -


तिल्दा नेवरा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के रायपुर स्थित निज निवास पर तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। उक्त समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर रमन सिंह ,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरूण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी धरसीवां विधानसभा क्षेत्र विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा का जिलाध्यक्ष श्याम नारंग सहित  छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण व अन्य जनप्रतिनिधि शरीक हुए।


वहीं तिल्दा नेवरा से बतौर जनप्रतिनिधि नगरपालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी महोत्सव में शरीक होकर तिल्दा नेवरा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व  करते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया।



Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post