उल्टी दस्त से मृत एक महिला के अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक हुए शामिल...!!


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बस्तर, दरभा तहसील रिपोटर - भगत बघेल की रिपोर्ट : -


बस्तर। पूर्व विधायक रेखचंद जैन शनिवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंडागढ़, विकास खंड दरभा के आश्रित पारा कासरीरास, कोलेंग गए, जहां पिछले कुछ दिनों से उल्टी-दस्त के प्रकोप से ग्रामीण जूझ रहे हैं।


इन वन ग्रामों में इस बीमारी के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, कि यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मृत महिला देवली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। श्री जैन ने शव को कांधा भी दिया।


उन्होने निकटतम रिश्तेदारों व शोकाकुल परिजनों को ढाँढ़स भी बंधाया। इसके बाद श्री जैन कोलेंग अस्पताल में भर्ती छिन्दगुर के पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होने डाक्टरों व उनके स्टाफ से भी चर्चा की और मरीजों के उपचार की जानकारी ली।


श्री जैन के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल, नीलाम कश्यप, विजेंद्र सिंह, अल्ताफ़ उल्ला ख़ान, शादाब ख़ान पूर्व उप सरपंच मानूराम नाग व अन्य थे।





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post