आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बालोद संवाददाता - नारायण टेके की रिपोर्ट : -
छत्तीसगढ़। बालोद, अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 वाहनों को किया गया जब्त जिला खनि अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि 14 मई 2026 को खनिज विभाग की टीम के द्वारा गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने के कारण कुल 03 वाहनों को जब्त किया गया है।
जिसमें रेत से भरी 02 हाइवा और 01 हाइवा चुनापत्थर को थाना आरक्षी केन्द्र गुरूर की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार खान व खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् कार्यवाही की जाएगी एवं भविष्य में भी खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

