दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य संवाददाता - सुनीता वर्मा की रिपोर्ट : -


रायपुर। रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगत श्रद्धालु के परिजन को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।




मुख्यमंत्री विष्णु साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।


खल्लारी रोप वे हादसे में घायल हुए महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी (47) का कुछ देर पूर्व निधन हो गया। उनका उपचार रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post