अवैध शराब परिवहन करते वाहन से 08 पेटी शराब जप्त, आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार


 

आईएनसी 24 मीडिया मध्यप्रदेश। पन्ना संवाददाता - पुण्यप्रताप सिंह परमार की रिपोर्ट : -


मध्यप्रदेश। पन्ना, पन्ना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही चौकी मोहन्द्रा क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते वाहन से 08 पेटी शराब जप्त किया, आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार, पुलिस द्वारा वाहन सहित अवैध शराब जप्त किया। पन्ना जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले की पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में चौकी मोहन्द्रा थाना सिमरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 पेटी अवैध शराब सहित एक चार पहिया वाहन जप्त किया गया है। दिनांक 08.03.2026 को चौकी प्रभारी मोहन्द्रा उनि0 दीपक भदौरिया अपने हमराही बल प्र.आर. रवि पाठक, सर्वेन्द्र कुमार एवं चालक अखिल शुक्ला के साथ शासकीय वाहन से कस्बा गस्त मे जा रहे थे, दौरान गस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अजय पाल लोधी पिता हरवंश लोधी निवासी बड़खेरा थाना सिमरिया अपनी बलेनो कार क्रमांक MP35-ZA 5906 से अवैध शराब का परिवहन करते हुए बड़खेरा से रीठी की ओर आ रहा है।


सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान हेमराज लोधी के खेत, ग्राम रीछी के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वाहन चालक तेज गति से वाहन लेकर खेतों की ओर भाग गया। वाहन खेत में जाकर क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गया तथा चालक मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी से 02 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब (100 क्वार्टर) एवं 06 पेटी देशी प्लेन शराब (300 क्वार्टर) कुल 08 पेटी अवैध शराब (करीब 72 लीटर) बरामद की गई जिसकी कुल कीमत लगभग ₹31,000 है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्रमांक MP35-ZA 5906 कीमती लगभग ₹ 6,00,000 को भी जप्त किया गया।


इस प्रकार कुल ₹ 6,31,000 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जप्त सामग्री 02 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब (100 क्वार्टर) एवं 06 पेटी देशी प्लेन शराब (300 क्वार्टर) कुल 08 पेटी अवैध शराब (करीब 72 लीटर) एक बलेनो कार क्रमांक MP35-ZA 5906 कीमती लगभग ₹ 6,00,000 इस प्रकार कुल ₹ 6,31,000 मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।




Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post