आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बस्तर, दरभा तहसील रिपोटर - भगत बघेल की रिपोर्ट : -
बस्तर। सामाजिक जागरूकता शिविर ग्राम पंचायत चिड़पाल में समता साहित्य अकादमी और ग्राम पंचायत चिड़पाल, विकास खंड दरभा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20-10-2024 को सामाजिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकलांग, नेत्रहीन, विधवा, गरीब और अनाथ बच्चों को कपड़ा बर्तन नि: शुल्क 47 लोगों को देकर सम्मानित किया गया।
बालिका और महिलाओं को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक एवं रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्व. सहायता समूह की ग्रामीण महिलाओं के द्वारा रस्सी खींच प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिका आश्रम की बच्चों और कामानार की महीलाओं के द्वारा उलेर नाच का सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राम नाग प्रधान अध्यापक चितापुर के द्वारा शिक्षा एवं गरीबों की सेवा करने की जानकारी दी गई। डॉ. जगनाथ बघेल उपाध्यक्ष समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा मानवता के विषय में जानकारी दी गई।
डॉ. गोपाल पोयाम सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। डॉ. बलबीर सिंह कच्छ उप संचालक आल इंडिया रेडियो स्टेशन जगदलपुर के द्वारा बस्तर की संस्कृति को संरक्षण एवं संवर्धन करने की जानकारी दी गई। पीलू राम कश्यप चिड़पाल सरपंच के द्वारा जलंधर सिंह बघेल की जीवन चरित्र के विषय में जानकारी दी गई।
सामाजिक जागरूकता शिविर में श्री बनसिंग कश्यप चितापुर और बुधराम नाग सचिव चितापुर के द्वारा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के कारण इन्हें सम्मानित किया गया। समाज की कमजोर वर्गों के स्कूल की 10 बच्चों को कापी पेन वितरण किया गया।
इस शिविर में अनंत राम कश्यप उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दरभा, लछिन्धर नाग अध्यक्ष समता साहित्य अकादमी जिला - बस्तर, अकादमी जिला बस्तर, डॉ.टुखेश्वर प्रसाद खुटे, प्रदीप कुमार नाग, उत्तम कश्यप, गोपाल पोर्ते, मेघकरण मारकर्ण्डय, दुर्गेश आदि चिड़पाल ग्राम की आस-पास ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित हुए थे।