राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में निकाला गया पथ संचलन, पथ संचलन में सैकड़ो स्वयं सेवक हुए शामिल...!!


 

आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नूराम साहू की रिपोर्ट : -


कांकेर। कांकेर प्रति वर्ष की भांति, इस वर्ष भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर नरहरपुर के मंडी प्रांगण से सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ भव्य पथ संचलन का आयोजन किया। इस पथ संचलन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना को जागरूक करना था। मुख्य वक्ता कोमल सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों को बताया कि यह कार्यक्रम स्वयंसेवकों की शताब्दी की ओर संकेत करता है तथा विजय दशमी के पर्व का महत्त्व भी उजागर करता है।


उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक होना केवल एक पहचान नहीं, बल्कि एक दायित्व है। पथ संचलन का आरंभ स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करके प्रारम्भ किया जो नगर तहसील कार्यालय, आरईएस कालोनी, वार्ड क्रमांक पांच, वार्ड क्रमांक आठ, दुर्गा चौक, पुराना बस स्टेण्ड, संगम चौक, शहीद चौक सहित नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मंडी प्रांगण में समाप्त हुआ।


वही प्रवक्ता कोमल सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयंसेवक अपने निस्वार्थता और बलिदान के लिए जाने जाते हैं। वे अनवरत कार्य करते हैं, समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहते हैं। उनका यह योगदान केवल आज के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का भी है। संघ का यह पथ संचलन न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में एकजुटता और सेवा की भावना का प्रतीक भी है।


इस प्रकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह आयोजन देश के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जो हमें याद दिलाता है कि एकता में ही शक्ति है और सामूहिक प्रयासों से ही हम अपने राष्ट्रीय हित की रक्षा कर सकते हैं। स्वयंसेवक समाज के प्रेरक होते हैं, जो राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पथ संचलन एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि संघ का योगदान केवल एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्पूर्ण राष्ट्र की सेवा में संलग्न है।


इस अवसर पर विशेष रूप से जिला संघसंचालक कांकेर बालकृष्ण तोमर, तिलक राम सिन्हा, आंनद साहू, डॉo लक्ष्मण शुक्ला, आशाराम जुर्री, शीतल साहू, मुकेश संचेती, दिलीप मिश्रा, चम्पेश्वर सिन्हा, ओमेश स्वर्णवंशी, संतोषी  दुर्गा, रेवती सिन्हा, राजाराम साहू, सतीश सिन्हा, सच्चूराम साहू, शैलेश कुरैती, अजय बेसरा, चम्पा कौशल, प्रमोद निर्मलकर, नितेश मगेंद्र, आसकरण ध्रुव, नितेश भूषण साहू, कुंदन साहू सहित स्वयंसंघ के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित थे।




एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने