दुर्ग में जुआ खेलते 18 जुआरी गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का कैश और 20 मोबाइल जब्त


 

आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। दुर्ग रिपोर्टर - किशोर कुमार की रिपोर्ट : -


छत्तीसगढ़। दुर्ग, दुर्ग में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। हार जीत का दाव लगाने वाले 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10.82 लख रुपए कैश, 52 पत्ती ताश और 20 मोबाइल फोन जप्त किया गया है।


18 जुआरी गिरफ्तार अंजोरा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम महमरा पृथ्वी पैलेस के बाउंड्री वॉल के पीछे 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2).5 के तहत कार्रवाई की गई है।


ये आरोपी गिरफ्तार -

01. दिनेश जोशी उम्र 29 साल, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी

02. हर्षित जैन उम्र 26 साल निवासी महावीर नगर थाना दुर्ग

03. साहिल हरनखेडे 25 साल निवासी राजीव नगर थाना दुर्ग

04. गोपी सोनकर 28 साल निवासी शिव पारा थाना दुर्ग

05. संदीप सिह 29 वर्ष निवासी ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगॉव

06. भवीन जैन उम्र 33 साल निवासी ब्राम्हण पारा थाना दुर्ग

07. पप्पू साहू 38 साल निवासी राजीव नगर दुर्ग

08. नीलम कुमार 26 साल सदर बाजार दुर्ग ।

09. चंदन सोनवानी 29 साल मठपारा थाना दुर्ग

10. टेकेश्वर देवांगन उम्र 27 साल उरला थाना मोहनगर

11. नरेश जैन 40 साल ऋषभ ग्रीन सिटी थाना पुलगांव

12. हर्ष देवांगन उम्र 28 साल निवासी नया पारा रोड दुर्ग

13. भुनेश्वर चंद्राकर उम्र 31 साल निवासी कर्मचारी नगर थाना मोहननगर

14. हेमलाल ढीमर उम्र 26 साल रुआबांधा थाना भिलाईनगर

15. खुशाल सरवैया उम्र 31 साल तकियापारा दुर्ग

16. मनय जैन उम्र 31 साल निवासी गांधी चौक दुर्ग

17. विनोद गोवानी उम्र 40 साल निवासी सिंधी कालोनी दुर्ग

18. भूपेन्द्र गुप्ता 30 साल निवासी शंकर नगर दुर्ग





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post