कलेक्टर ने जनदर्शन में दिव्यांग जनों को प्रदान किया बैटरी चलित ट्राय सायकल, ट्राय सायकल एवं श्रवण यंत्र पाकर प्रसन्नचित हुए दिव्यांग


 

आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। बालोद संवाददाता - नारायण टेके की रिपोर्ट : -


छत्तीसगढ़। बालोद, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज कलेक्टर जनदर्शन में चलने-फिरने में हो रही असुविधा के कारण ट्राय सायकल की मांग लेकर पहुँचे बालोद विकासखण्ड के ग्राम जगन्नाथपुर के दिव्यांग रामचरण, ग्राम परसाही के गोपेश्वर कुमार एवं ग्राम नेवारीकला के दिव्यांग यशवंत कुमार कुंभकार तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम राघोनवागांव के दिव्यांग तानसिंह को बैटरी चलित ट्राय साइकल प्रदान किया।


इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दिव्यांग रामचरण, तानसिंह, गोपेश्वर एवं यशवंत कुमार से उनका कुशलक्षेम पूछा और नया ट्राय सायकल मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। जनदर्शन में अपने मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करने के उपरांत कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तत्काल ट्राय सायकल मिलने पर सभी दिव्यांग बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।


उन्होंने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन में पहुँचने वाले लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिला प्रशासन की बेहतर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना की गई।


Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post