छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - बीजापुर हायर सेकण्डरी के बच्चों को सायबर क्राइम, मानव तस्करी,एटीएम फ्राड एवं यातायात नियम , सड़क दुर्घटना एवं बचाव के सबंध में दी गई जानकारी


बीजापुर मावा पुलिस केतुल" अभियान के तहत्  गंगालूर  हायर सेकण्डरी स्कूल के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  हायर सेकण्डरी के  बच्चों को  सायबर क्राइम, मानव तस्करी,एटीएम फ्राड एवं यातायात नियम , सड़क दुर्घटना एवं बचाव के सबंध में दी गई जानकारी स्कूल परिसर में श्रमदान कर परिसर की सफाई एवं  स्वच्छता अभियान के सबंध में दी गई जानकारी


मावा पुलिस केतुल" अभियान के तहत् थाना गंगालूर उप निरीक्षक राम कुमार श्याम द्वारा  हमराह बल के साथ  हायर सेकण्डरी स्कूल गंगालूर में 9 वीं से 12वीं तक के  छात्र-छात्राओं को सायबर क्राइम, एटीएम फ्राड, गुड टच-बेड टच , मानव तस्करी, स्वच्छता अभियान एवं यातायात नियमों की जानकारी एवं सड़क  दुर्घटना एवं उनसे बचाव के बार में बच्चों को जागरूक किया गया।


मौसमी बीमारियों एवं गंदगी से होने वाले बीमारियों से बचाव के लिये स्कूल परिसर में थाना गंगालूर स्टाफ द्वारा साफ सफाई कर स्वाच्छता का संदेश बच्चों को दिया । अपने आसपास के वातावरण को साफ रखे ताकि गंदगी से पनपने वाले बीमारियों से बचाव हो । मलेरिया एवं डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुये देखते हुये बच्चों  द्वारा  भी स्कूल परिसर एवं घर के आसपास सफाई के लिये संकल्प लिया।




● सतीश कुमार अल्लूर जिला ब्यूरो चीफ बीजापुर ●

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post