महासमुंद ब्रेकिंग न्यूज़ - विधायक हराओ सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान


महासमुन्द। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 389 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, सत्याग्रही किसानों ने लगाए नारे मौसम की मार किसानों के चना को समर्थन मूल्य में भूपेश सरकार को खरीदना होगा-खरीदना होगा, कवर्धा,  मुंगेली, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बेमेतरा, साजा, महासमुन्द, बसना, सराईपाली, कांकेर, धमतरी के मंडियों में किसानों के चना समर्थन मूल्य में खरीदी चालू करो- चालू करो


आंधी,तूफान,ओला वृष्टि से किसानों के हुए फसल बर्बादी का भूपेश सरकार मुआवजा दो- मुआवजा दो,जिलाधीश महासमुन्द की ईडी जांच की अनुशंसा करें मुख्यमंत्री, भ्र्ष्टाचार पर भूपेश सरकार को लगाव क्यों जबाब दो-जबाब दो, मुख्यमंत्री महासमुन्द जिलाधीश को किसानों से मिलने का दिए निर्देश पर जिलाधीश किसानों से मिले ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जबाब दो- जबाब दो, विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक विनोद सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा-किसान मोर्चा।


तुमगांव 20 मार्च 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,विधायक विनोद सेवन चंद्राकर की दलाली से क्षेत्र के किसान मजदूर हो रहे हैं बेहाल विधायक सेवन चंद्राकर हराओ सिरपुर महासमुन्द बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान विधायक को हटाते तक जारी रहेगा,हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड सत्याग्रह चल रहा है।

आज अखंड धरना सत्याग्रह के 389 वें दिन 60 किसान,जवान एवं महिला किसानों ने भाग लिया।आज  अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ लाल सिंन्हा,डेविड चंद्राकर,दिनेश यादव, कुमार बरिहा,बैसाखूराम सिन्हा ने किया आज अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,उदयराम चंद्राकर,पोषण लाल सिन्हा,हेमसागर पटेल,धर्मेंद्र यादव, राधाबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच,ननकुनिया पारधी,सरस्वती बाई वैष्णव आदि ने संबोधित किया।

अखन्ड धरना सत्याग्रह की सभा को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलन कारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप ने कहा कि इस अखन्ड धरना सत्याग्रह को 13 माह पूरा होने वाले हैं यह आंदोलन केवल छत्तीसगढ़ में ही नहीं वरन भारतवर्ष में सबसे लंबी लड़ाई लड़कर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा एक नया इतिहास रचने जा रहा है इस आंदोलन से कृषि भूमि पर कोई गैर कृषि आधारित बड़ा उद्योग नहीं लगाने के लिए सरकार को नई नीति बनानी होगी।मौसम की मार किसानों के चना समर्थन मूल्य में भूपेश सरकार को खरीदना होगा,आंधी तूफान ओला वृष्टि से किसानों के हुए फसल बर्बादी का मुआवजा सरकार को देना होगा, उदयराम चंद्राकर ने कहा कि सरकार अपने ही बनाई हुई नीति के विरुद्ध कार्य कर रही है।

सरकार ने पहले से नीति बनाई है कि ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की अनुमति के बिना कोई भी उद्योग नहीं लग सकती दूसरी बात यह है कि बिना औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए कोई भी उद्योग को कृषि क्षेत्र में नहीं लगाया जा सकता है। यहां दोनों नीति के विपरीत शासन प्रशासन एक भ्रष्ट उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक को संरक्षण देकर बहुत बड़ा अपराध कर रही है। जिसे सत्याग्रही किसान कभी माफ नहीं करेंगे।धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अवैधानिक रूप से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के निर्माण को शह देने के पीछे भ्रष्ट जिला प्रशासन एवं स्थानीय विधायक द्वारा दलाली गिरी करना है। 


जिसको छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा कभी माफ नहीं करेगा राधाबाई सिन्हा ने कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर पर्यटन स्थल को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने एवं इस अंचल के लाखों किसानों की जीवन को बर्बाद नहीं होने देंगे चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े करने के लिए सत्याग्रही किसान संकल्पित हैं डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि नाम मात्र के लिए प्रजातंत्र लागू है केवल पूजी पतियों के लाभ के लिए सरकार नीति बनाती और आम जनता को जगह-जगह भटकाती रहती है इसलिए शोषित पीड़ित किसान मजदूरों को संगठित होकर संघर्ष करने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए पिथौरा तहसील संवाददाता कमलजीत बरिहा की रिपोर्ट 


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post