छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - सियान जतन क्लिनीक कार्यक्रम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिल रहा है लाभ

बीजापुर। 14 मई 2023/तारलागुड़ा आयुष विभाग द्वारा महत्वपूर्ण योजना सियानज तन क्लिनीक योजना के अंतर्गत हर गुरुवार को शासन के आदेशानुसार 60 वर्ष से उपर के लोगों का विस्तृत जांच कर निःशुल्क दवा, उपचार एवं परामर्श दिया जा रहा है इस योजना से ग्रामीण अंचल के बुजुर्ग बहुत खुशी महसूस कर रहे हैं और हर गुरुवार को आयुष संस्थाओं मे आकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं इसी कड़ी में ग्राम-कोतूर का एक सियान श्री वासय बनकैया पिता बुचैया उम्र 67 वर्ष ने बताया कि मुझे पिछले 5वर्षों से वातरोग का शिकायत है एवं आंख से देखने में भी दिक्कत हो रहा है।

मुझे पता चला कि आयुर्वेद औषधालय, तारलागुड़ा में हर गुरुवार को बुजुर्ग लोगों का विशेष जांच सुविधा एवं दवा दिया जा रहा है मैं भी जाकर डॉ. एल. एन. पटेल से आयुषदवा लिया जिसमें तेल, टेबलेट सिरप दिये जिससे अभी आराम मिल रहा है एवं नेत्ररोग के लिए भी डॉक्टर  से प्राथमिक  स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करके आंख का आपरेशन के लिए सुझाव दिए आपरेशन के बाद आंख भी दिखने लगा है। मैं आयुष विभाग को इस कार्य लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ।


आईएनसी 24 मीडिया के लिए बीजापुर संवाददाता सन्नू हेमला की रिपोर्ट


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828


 

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post