गरियाबंद। देवभोग व अमलीपदर क्षेत्र में धान बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ की मंडियों में अवैध धान खपाने के लिए बिचौलिए अब ओडिशा से धान खरीदी कर मंडियों में खपाने के फिराक में है। देवभोग क्षेत्र के मंडियां ओडिसा सीमा में होने के कारण बिचौलिए ओडिशा से धान लाकर खपाने के फिराक में रहते हैं, वहीं ओडिशा में धान का समर्थन मूल्य कम होने के वहा के किसानो से छत्तीसगढ़ के बिचौलिए ऊंचा दाम देकर ले आते है और उसी धान को मंडी में खपाया जाता है।
ओडिसा में धान का कटाई सुरु हो चुका है, जहां क्षेत्र के व्यापारियों का आना जाना लगा रहता है ओडिशा के साप्ताहिक बाजारो में किसानों द्वारा 12 से 13 रुपए किलो में धान बेचे रहे हैं, जिसका फायदा बिचौलिए उठाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देवभोग तहसील के झाकरपारा निष्ठीगुडा़ ,दिवानमुडा़ घुमारगुड़ा व अमलीपदर तहसील के उरमाल भेजीपदर तेतलखुटी मुड़गेलमाल अमलीपदर क्षेत्र से ओडिशा सीमा लगी हुई है, जिससे आसानी से बिचौलिए धान लाकर मंडी मे खपा सकते है।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए गरियाबंद संवाददाता अनिल कुमार साहू की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828