आईएनसी 24 मीडिया, जगदलपुर। जगदलपुर विधायक एवं चित्रकूट विधायक ने लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस की दी शुभकामनाएं और किया पौधारोपण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विश्व पर्यावरण दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को बधाई प्रेषित करते हुए रायपुर देवेंद्र नगर स्थित अपने शासकीय आवास पर पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरुक एवं सजक रहने की अपील करते अधिक से अधिक पौधे लगाकर अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखनें की बात कही।
किरण देव ने कहा हमारे जीवन में वृक्षों का होना आवश्यक है पर्यावरण को संतुलन करने में वृक्षों की अहम भूमिका होती हैं। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विनायक गोयल ने कहा पौधा रोपण एक महत्वपूर्ण कार्य है जो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करता है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, हम सभी को यह समझने की जरूरत है कि पौधे हमारे पर्यावरण के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
पौधों के रोपण से हम ऑक्सीजन का संचार, प्राकृतिक गर्मी की कमी और हमारे वातावरण के संतुलन में मदद करते हैं। इसलिए, हमें अपने जीवन में पौधों को संजीवनी देने का प्रयास करना चाहिए।
● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला बस्तर वरिष्ठ संवाददाता सुमित बाजपेई की रिपोर्ट ●
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828
![]() |