छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - भाजपा नेता जी. वेंकट ने किया विक्रम मांडवी द्वारा लगाए गए आरोपों का खण्डन


आईएनसी 24 मीडिया बस्तर। बीजापुर विधायक द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप्प पर लगाये गये आरोप को लेकर भाजपा नेता जी. वेंकट ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी कांग्रेस के विधायक से चुनाव परिणामों को लेकर प्रमाण पत्र की आवश्यकता नही है। बस्तर लोकसभा चुनाव मंत्री केदार कश्यप् के साथ साथ हर एक कार्यकर्ता ने धरातल पर आकर कार्य करके 50 हजार से भी अधिक मतों से चुनाव में विजयश्री प्राप्त कर ली है।


बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर लोकसभा चुनाव में निष्क्रिय रहने के आरोप के बाद बीजापुर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जी. वेंकट ने कहा कि कांग्रेसी नेता स्वयं अपने गिरेबांन में झांके बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यासी महेश कश्यप ने 50 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। और जीत में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वनमंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने धरातल पर आकर कार्य किया और 6 बार के विधायक को पटखनी दे दी।


श्री वेंकट ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट से चित्रकोट, दंतेवाड़ा,  कोन्टा से कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, जबकि चित्रकोट से स्वयं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का गृह विधानसभा है बावजुद इसके उक्त विधानसभा से 7502 व्होट की लीड भाजपा को है क्या विधायक मंडावी प्रदेश अध्यक्ष से इस हार का कारण पुछेंगे। क्या उनसे भी वही सवाल करेंगे जो केदार कश्यप के लिऐ कर रहे है। इसी तरह दंतेवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस भाजपा से 12884 मतो से पीछे थी तो क्या इसके लिए देवती कर्मा को दोषी ठहरायेंगे।


इसी तरह कोंटा विधानसभा सीट से स्वयं कांग्रेस से लोकसभा प्रत्यासी रहे 6 बार के विधायक कवासी लखमा 4000 व्होटो से पीछे रह गये क्या इसमें भी कवासी लखमा की भाजपा से सांठगांठ थी। वेंकट ने कहा कि विक्रम मंडावी की जमीन धीरे धीरे खिसक रही है इसलिये अनापशनाप बयानबाजी कर रहे है। वेंकट ने कहा कि विधायक मंडावी अपनी पार्टी कांग्रेस की चिंता करे, इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज धराशाही हुए है।


उसकी समीक्षा करें। रही बात केदार कश्यप की तो बस्तर के हर भाजपा कार्यकर्ता को अपने परिवार की तरह रखा है और बस्तर की राजनीति में कश्यप परिवार का योगदान अमूल्य है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओ की हत्या व नक्सल धमकी के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में दिन रात जुटे रहे।



● आईएनसी 24 मीडिया के लिए छत्तीसगढ़, जिला बस्तर वरिष्ठ संवाददाता सुमित बाजपेई की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828


आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91-98261-49828, +91-97541-49828

एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने