आईएनसी 24 मीडिया कांकेर। नरहरपुर रिपोर्टर - मन्नू राम साहू की रिपोर्ट योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग।
कांकेर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 नरहरदेव प्रांगण में एकत्रित होकर योग किया और निरोगी होने का संकल्प लिया इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से योग शिविर लगाये गये मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर (लोकसभा) एवं पूर्व मंत्री स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व पर्यटन, संस्कृति एवं प्रभारी मंत्री छ.ग. शासन ने नरहरदेव प्रांगण में माँ सरस्वती के चरण कमलो में दीप प्रज्जवन कर योगासन किए इस मौके पर उनके साथ अध्यक्षता आशाराम नेताम विधायक, विधानसभा कांकेर, विशिष्ट अतिथि हेमंत ध्रुव अध्यक्ष, जिला पंचायत काकेर, हेमनारायण गजबल्ला उपाध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, सरोज ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका कांकेर, रामचरण कोर्राम अध्यक्ष जनपद पंचायत कांकेर, मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने योग दिवस पर जनता के साथ योग किया और सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिये।
जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इस तरह जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारियों एकत्रित हुए और योगासन कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा सहभागिता प्रदान कर योग दिवस को सफल क्रिन्यवन किया गया।
![]() |