कानूनों के सबद्ध में दिया गया जानकारी, समस्त गाँवो में बैठक कर नागरिकों को जानकारी देने किया गया आदत आदेश तथा एक पेड़ माँ के नाम पौधा किया गया वितरण


आईएनसी 24 मीडिया कांकेर। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नूराम साहू की रिपोर्ट : - नया कानूनों के सबद्ध में दिया गया जानकारी, समस्त गाँवो में बैठक कर नागरिकों को जानकारी देने किया गया आदत आदेश तथा एक पेड़ माँ के नाम पौधा किया गया वितरण, कांकेर जुलाई माह के 1 तारीख को नगर के थाना परिसर में थाना अंतर्गत समस्त जनप्रतिनिधियों, ग्राम पटेलो, सरपंचो, कोतवारों व वरिष्ठ नागरिकों  को नया कानूनों के सबद्ध उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर 1 जुलाई 2024 से हो रहे नवीन क़ानून भारतीय न्याय संहिता 2023, व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध मे जानकारी दी गयी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर इंदिरा कल्याण ऐलेसेला (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अविनाश ठाकुर कांकेर के उपस्थिति में, निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर थाना प्रभारी नरहरपुर के नेतृत्व पर आज 01 जुलाई 2024 से लागू हो रही नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में  उत्सव कार्यशाला का आयोजन कर जानकारी दिया गया।


वही अविनाश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व के अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून भादवि के 511धाराओं में किया गया  यह क़ानून बदलाव आज 01 जुलाई 2024 के आधी रात से हो गया हैं इस लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता में 358 धाराओं एवं 23 अध्याय के स्थान पर 20 अध्याय का समावेश किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करने के संबंध तथा अपराधियों के लिए नए कानून में गंभीर सजा एवं समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए कड़े प्रावधानो की जानकारी दिया गया।


उक्त उत्सव कार्यक्रम में औपनिवेशिक कानूनों मे बदलाव, नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, प्राथमिकता का निर्धारण, महिला सुरक्षा एवं न्याय, आतंकवाद, संगठित अपराध एवं भारत की संप्रभुता एकता एवं अखण्डता के विरूध अपराध, पीड़िता केन्द्रीय कानूनी प्रावधान, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान, न्यायालयीन प्रक्रिया से संबंधित प्रावधान, E-FIR और 0-FIR के बारे में भी बताया गया।


यह भी बताया गया कि किसी भी मामले में अब सारे रिकार्ड ऑनलाईन और कम्प्यूटरीकृत हो रहे है। वही नायब तहसीलदार उमेश्वरी देवांगन ने उपस्थित लोगो को बताया कि नये कानून में वह सब सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी, जिससे आम जनता को उनके अधिकार, न्याय और निर्णय शीघ्र मिलेगा। उक्त कानून में विशेष तौर पर महिला एवं बच्चों के उपर घटित अपराधों एवं अत्याचारों के विषय एवं उनके लिये बनाये गये प्रावधानों एवं कानून के संबंध में जानकारी दिया गया। इस उत्सव कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्यारी सलाम, जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम, मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती, निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर थाना प्रभारी नरहरपुर डॉक्टर भूपेंद्र ध्रुव व सेवनिवृत आर. आर. नेताम ने भी सम्बोधित किया।


इस अवसर पर नगर पं. उपाध्यक्ष दिनेश पटेल, जनपद सदस्य संतराम मरकाम, अखिलेन्द्र नेताम,सहायक उपनिरीक्षक दुष्यन्त दिवान, लोमश मुनि बैरागी, बीआर मरकाम, म. प्र. आरक्षक योगिता साहू, प्र. आरक्षक मोतीराम नागवंशी, सुरेश नेताम, गरीबा राम भुआर्य, मे. आरक्षक जागेश्वरी कश्यप, संवलु राम नेताम, जगदीश नेताम सहित थाना अंतर्गत के विभिन्न ग्रामों के पटेल, सरपंच,कोटवार, समस्त जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व थाना  स्टाफ उपस्थित थे इसके बाद एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वन विभाग द्वारा पौधा वितरण किया।





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post