आईएनसी 24 मीडिया कांकेर। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नू राम साहू की रिपोर्ट : - हिन्दुओ को हिंसक बोलकर विवादित ब्यान दिए जाने पर भाजपाईयो ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन,
कांकेर 02 जुलाई मंगलवार को लोकसभा सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विवादित बयान देते हुए हिंदूओ को हिंसक कहे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर ग़ुस्सा देखने मिल रही वही आज नरहरपुर में युवा मोर्चा द्वारा की राहुल गांधी के इस बयान पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की गई वही इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश संचेती ने कहा कि आज फिर एक बार पुरे देश में राहुल गांधी व कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा देख लिया वही राहुल गांधी ने अपने बयान से हिंदुओं को अपमान किया है और नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा गिराई है।
उन्हें माफी मांगनी चाहिए वही युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही हिंदूओ की भावनाओं को आहत करने का काम किया है वही राहुल गांधी जिनके खुद के धर्म का पता नहीं उन्हें हिंदूओ पर कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं और राहुल गांधी के इस बयान पर इनकी सदस्यता रद्द करनी चाहिए तथा इन पर अपराध दर्ज होना चाहिए राहुल गांधी के इस बयान की हम सभी जमकर निंदा करते हैं,पुतला दहन में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल महामंत्री संतोष भास्कर उपाध्यक्ष जसराज चोपड़ा युवा मोर्चा महामंत्री तरुण निषाद झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के ज़िला सह संयोजक निरंजन सिन्हा डायमंड सिन्हा मंडल कोषाध्यक्ष अघन मरकाम मंडल मंत्री हेमंत कौशिक मदन मोहन शर्मा तुषल ठाकुर रामकुमार पटेल श्रीमती सुशीला सिन्हा श्रीमती उमा सिन्हा राजेश नाग गणेश कुमार नितेश मगेन्द्र खेमराज सिन्हा कमलेश जैन दिनेश साहू अजीत सिन्हा रामकिशोर सेन मंगल कोराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।