मध्यप्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ - पानसेमल की कन्या विद्यालय में गीता का पाठ पड़ाया, बालिकाओं ने कृष्ण जीवन की व्याख्या को सुना


 

आईएनसी 24 मीडिया मध्यप्रदेश। बड़वानी रिपोर्टर - महेंद्र भावसार की रिपोर्ट : -


बड़वानी। बड़वानी जिले की पानसेमल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था के वरिष्ठ संजय कुमार शिरोड़े ने बालिकाओं को श्रीमद् भागवत गीता के बारे में तथा भगवान श्री कृष्ण के जीवन एवं कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला, श्रीमद् भागवत गीता का पंद्रहवां अध्याय भी मुखाग्र सुनाया।


इस अवसर पर अध्यात्म के तत्वज्ञान पर श्री वीरेंद्र शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में संस्था प्रभारी सरिता धार्वे, मीना गिरासे, अर्चना जाधव, सुधीर पाटिल, रामजी जाधव सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा था।


कार्यक्रम में संस्था की 526 बालिकाओं ने अपनी भागीदारी कर के भगवान श्री कृष्ण तथा गीता के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। आयोजन को लेकर पालको द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की है। आभार प्रदर्शन संजय शिरोडे द्वारा किया गया।



Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post