पूरे देश और प्रदेश में दिखी विश्व पर्यावरण दिवस की झलक विभिन्न संगठनों द्वारा वृक्षारोपण कर यह उत्सव मनाया गया


 

आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - ललित कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट : -


रायपुर। तिल्दा नेवरा, आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तिल्दा नगर पालिका के द्वारा कृष्ण कुंज में पर्यावरण दिवस 300 वृक्षों को लगाकर मनाया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष सीएमओ व शहर के प्रमुख नागरिक गण उपस्थित थे वही हेमू कलानी स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।


जिसमे प्रमुख रूप से चैम्बर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्याक्ष राम पंजवानी एवं व्यापारी गण कन्हैया लाल जोतवानी व्यापारी संघ अध्यक्ष सुंदर लाल पंजवानी भागचंद गंगवानी दिनेश पंजवानी प्रकाश जेठवानी महेश केशरवानी समाज अध्यक्ष तिल्दा सुधीर केसरवानी, जीतू रोहरा मोहित पंजवानी ओमप्रकाश लालवानी मयंक कोडवानी राकी कमलानी नरेश जोतवानी सोनू डोडवानी आदि उपस्थित थे।


राम पंजवानी ने सभी व्यापारी भाईयो से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है। आज सभी ने मिलकर नीम पीपल डूमर के वृक्ष 20 से 30 हेमू कलानी स्कूल में लगाया गया। उन्होंने यह भी कहा की सुंदर एवं सफल वृक्षारोपण ही आने वाले आपके एवं हमारे समय के लिए सुख दायक साबित होगा।





Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post