आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - ललित कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट : -
रायपुर। तिल्दा नेवरा, अहिल्याबाई होलकर, अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद तिल्दा नेवरा द्वारा महान वीरांगना एवं कुशल शासक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशति जन्म जयंती के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान चला कर वार्ड नंबर 17 के शिव मंदिर क़े आस पास अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा साफ सफाई किया। तथा नगर पालिका परिषर में संगोष्ठी एवं मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगोष्ठी की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।
मुख्य अतिथी के रूप में धरसींवा के पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल ने अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया और उनकी दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया प्रमुख रूप से तिल्दा नेवरा तहसीलदार ज्योति मासियारे, ब्रम्ह कुमारी रिंकी बहन, नीलम अग्रवाल, गौ सेविका सिमरन खूबचंदानी, के साथ दर्जनों महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला खुमान वर्मा ने कहा की “जैसे सांस बिना शरीर अधूरा है, वैसे ही नारी बिना जीवन अधूरा है। वह मां की ममता है। वह है तो घर संसार है। उसके बिना हर रिश्ता अधूरा है पुरुष और महिला साइकिल के दो पहियों की तरह एक-दूसरे के पूरक है महिलाएं बेहतरीन प्रबंधक, दयालु और उदार होती हैं, जो परिवार को जोड़कर रखती हैं। भाजपा जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा की नारी शक्ति है, सम्मान है नारी गौरव है, अभिमान है देवी-स्वरूपा नारी को सादर प्रणाम है।
नारी के सम्मान से धर्म-संस्कृति के उत्थान की बात कही ही जाती है। हर नागरिक को अपने चरित्र-चिंतन व व्यवहार में नारी शक्ति की दिव्यता-पवित्रता की अनुभूति जगाने की जरूरत है। कार्यक्रम में पार्षदगण, स्वछता दीदी, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, भारी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रहे।