छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ - आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 घायल, तालाब में पेड़ के नीचे खड़े थे लोग


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - पवन बघेल की रिपोर्ट : -


बलौदा बाजार। (डोंगरा) बलौदा बाजार जिले अंर्तगत ग्राम पंचायत लटूवा में आज शाम 4 बजे लगभग आकाशीय बिजली गिरने से 07 लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार यह सभी लोग टहलने हेतु तालाब किनारे गए हुए थे, जिसमें अचानक मौसम बिगड़ जाने के कारण पेड़ के नीचे सभी लोग खड़े हुए थे।


फिर गरज कड़कड़ाहट के साथ बिजली गिरने से घटना स्थल पर ही 07 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 03 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल बलौदा बाजार ले जाया गया है। मृतकों के शव भी जिला अस्पताल लाया जा चुका है।


मृतकों के नाम...


1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष

2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष

3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष

4. थानेश्वर पिता दाऊ साहू उम्र 18 वर्ष

5. पोखराज पिता दुखु विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष

6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष

7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 वर्ष


वही घायलों में...


1. विशंभर पिता थानवार

2. बिट्टू साहू

3. चेतन साहू

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post