बस्तर ब्रेकिंग न्यूज़ - जिला न्यायाधीश ने किया जिला जेल कांकेर का निरीक्षण, बंदियों के बैरक, शौचालय, स्नानघर, पाकशाला का किया भ्रमण, निरीक्षण के दौरान कैदियों को मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं की जानकारी

 


आईएनसी 24 मीडिया कांकेर। नरहरपुर कांकेर रिपोर्टर - मन्नूराम साहू की रिपोर्ट : -


कांकेर। कांकेर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री आनंद कुमार ध्रुव द्वारा आज जिला जेल कांकेर का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण में बंदियों के बैरक, शौचालय, स्नानघर, पाकशाला का भ्रमण किया गया, जिसमें बैरक, शौचालय, स्नानघर की साफ-सफाई अच्छी थी और पाकशाला में भी साफ-सफाई थी। निरीक्षण के दौरान कैदियों को मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं की जानकारी कैदियों से ली गई।


जिसमें कैदियों ने बताया कि उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ मिल रही हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर श्री भास्कर मिश्र और जेल अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

और नया पुराने