नेवरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया


आईएनसी 24 मीडिया छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा रिपोर्टर - ललित कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट : -


छत्तीसगढ़। तिल्दा नेवरा, इस विद्यालय में 149 छात्र-छात्राएं एवं 15 शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा 6 जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए, अनिल अग्रवाल भाजपा महामंत्री रायपुर जिला ग्रामीण, तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर लक्ष्मण साहू, आनंद शर्मा सैमसंग सैमुअल उपस्थित रहे योग कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी के निर्देशानुसार वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र कुमार जेहोआश एवं यश कुमार यादव ने किया अनिल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, निरोगी जीवन पर बल दिया।





योग कार्यक्रम केवल योग दिवस पर तो हो लेकिन विद्यालय में सप्ताह में एक दिन यह कार्यक्रम अवश्य आयोजित होना चाहिए, शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने योग को एक साधना बताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राएं अपने स्मरण शक्ति बढाकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, संस्था के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदानी ने जनप्रतिनिधियों का आभार प्रदर्शन किया तथा कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार वितरण कर किया गया।






Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post