भाजपा विधायक पूनम शंखवार ने जनता दरबार लगाकर सुनी शिकायतें तत्काल संबंधित अधिकारियों को दिया निस्तारण का आदेश


 

आईएनसी 24 मीडिया उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात संवाददाता - अमर सिंह की रिपोर्ट : -


उत्तर प्रदेश, कानपुर देहात, रसूलाबाद, क्षेत्रीय भाजपा विधायक पूनम शंखवार ने आज मंगलवार दिनांक 29 जुलाई 2025 को रसूलाबाद स्थित अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया, जनता दरबार में आए लोगों की जन समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण उनके संबंधित अधिकारियों द्वारा कराया गया।


वहीं पर गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीज को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद में सहायता की, जनता दरबार में दूर दराज से आए हुए लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान, भाजपा विधायक के तुरंत कार्य करवाने की कार्य शैली को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर है। भाजपा विधायक पूनम शंखवार के कार्यों में आई तेजी को देखकर सभी लोगों ने क्षेत्रीय विधायक की तारीफ और धन्यवाद दिया गया।







Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post