उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ - सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 106 शिकायत प्रप्त हुई, जिसमें 2 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण


 

आईएनसी 24 मीडिया उत्तर प्रदेश। कानपुर संवाददाता - विजय कुमार की रिपोर्ट : -


उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात, तहसील रसूलाबाद परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे, उप जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पीड़ित फरियादियों की समस्याओं को सुना, तहसील रसूलाबाद परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर 106 शिकायतें प्राप्त हुई थी।


जिसमें 63 शिकायतें राजस्व विभाग, 17 शिकायतें विकास विभाग, 10 शिकायतें पुलिस विभाग, 2 शिकायतें चकबंदी विभाग, 6 शिकायतें आपूर्ति विभाग, 3 शिकायतें विद्युत विभाग, 2 शिकायत वन विभाग, 2 शिकायत समाज कल्याण विभाग, 1 अन्य प्राप्त हुई, जिसमें 2 शिकायतें तुरंत निस्तारित कर दी गई।


शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के दिए निर्देश, यदि शिकायतों के प्रतिशत देखा जाए तो संबंधित विभागों को लेकर सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की पाई गई हैं, प्रतिशत को देखते हुए उप जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गये है।



Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post