बाढ़ प्रभावित परिवारों को केले बिस्किट लंच पैकेट किए वितरित

 


आईएनसी 24 मीडिया उत्तर प्रदेश। कानपुर संवाददाता - विजय कुमार की रिपोर्ट : -


उत्तर प्रदेश। कानपुर देहात, मूसानगर, में काशिफ खान पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा के नेतृत्व में मूसानगर क्षेत्र के चपरघटा, आढन और पथार ग्रामों में बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से, उत्पन्न गंभीर स्थिति का निरीक्षण  किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और असुविधाओं को गंभीरता से सुना गया।


काशिफ खान के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित परिवारों को केले बिस्कुट लंच पैकेट वितरित कर इस कठिन समय में एक छोटी-सी मदद के रूप में राहत पहुंचाई गई। इस अवसर पर आकिब खान, शहरोज खान, उवैस दीवान फरीद शाह, बलवीर निषाद शिवम यादव, गंगा यादव, वासिफ खान, अबु अजहरी, फैजी खान, फसीह खान, ध्रुव लाल प्रजापति, आदि लोग उपस्थित रहे।


Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post