छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज - विभागीय मार्गदर्शन से उन्नत तकनीक अपनाकर खेती-बाड़ी से किसान के चेहरे पर आ रही मुस्कान


बीजापुर। 10 जुलाई 2023- प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल (मुख्यमंत्री छ.ग. शासन)  के द्वारा सड़कों का निर्माण हेतु की गई घोषणा के अनुसार जिला बीजापुर के पाण्डेमुर्गा से नेलसनार तक मार्ग निर्माण लम्बाई 3.00 कि.मी. पुल-पुलिया सहित निर्माण हेतु नाबार्ड मद योजनान्तर्गत 324.52 लाख का प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुआ है। डामरीकरण का कार्य 3.00 कि.मी. पुल-पुलिया सहित पूर्ण हो चुका है। मार्ग में डामरीकरण कार्य पूर्ण हो जाने से सुरक्षा बल एवं दूरस्थ अंचल के ग्रामीण लोगों की आवागमन में सुविधा होने के साथ ही साथ मार्गों से जुड़ने वाले समस्त ग्रामों/बसाहटों  के लोग सीधे ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से जुड़ गये है 


एवं आस-पास के विभिन्न ग्रामों में बिजली, पेयजल एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन पहुंचाने में सुविधा प्राप्त हो रही है। मार्ग का निर्माण हो जाने से दूरस्त अंचल में विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य एवं मूलभूत सुविधा को गति मिल रही है। जिससे क्षेत्र में विकास की गति में तेजी आई है, तथा क्षेत्र के लोगों  को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विभिन्न प्रकार के रोजगार प्राप्त हो रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण से आवागमन में अब सुविधा हो रही है स्कूल, अस्पताल सहित कृषि कार्य के लिए अब आसानी से जिला एवं ब्लाक मुख्यालय तक पहुंच सुनिश्चित हो पा रहा है।


● आईएनसी 24 मीडिया के लिए बीजापुर संवाददाता सन्नू हेमला की रिपोर्ट ●



आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश और भारत के सभी राज्यों में रिपोर्टर एवं न्यूज़ एंकर की आवश्यकता है। संपर्क करें- + 91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल में समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

आईएनसी 24 मीडिया न्यूज़ चैनल से सम्बंधित शिकायत एवं सुझाव हेतु संपर्क करें- +91 98261-49828, +91 97541-49828

 

Post a Comment

Please Do Not Enter Any Spam Link In The Comment Box.

Previous Post Next Post